उत्तराखंडदेहरादूनरजत जयंती

मुख्यमंत्री ने लिया रजत उत्सव की तैयारियों का जायजा एफ.आर.आई. में समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून, 8 नवंबर (दिलीप शर्मा) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई.) पहुंचकर राज्य स्थापना दिवस के रजत उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे उत्तराखंड के लिए हर्ष का विषय है कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम रजत वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह राज्य निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उत्तराखंड के रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन सदैव राज्य के विकास के लिए प्रेरक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं और “विकसित भारत 2047” के निर्माण में राज्य अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button