उत्तराखंडऋषिकेशहोली मिलन

ऋषिकेश में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

भक्त प्रहलाद–होलिका मंचन और विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, ने ऋषिकेश में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पहली बार मंच पर भक्त प्रहलाद एवं होलिका की आकर्षक प्रस्तुति की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। इसके उपरांत विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में जीतेन्द्र पाल पाठी, संदीप त्यागी, सुशील पाल, नीतीश पाल, प्रतीक पाल, संजय, अभिनव पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button