
ऋषिकेश/मुनिकीरेती(दिलीप शर्मा):मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र में शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरकंडा देव डोली उपासक पंडित अजय बिजल्वाण और सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद गढ़भूमि लोक संस्कृति की महिलाओं ने पारंपरिक मांगल गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

समारोह में लोकगायिका रेश्मा शाह, लोकगायक विनोद बिजल्वाण और अमन खरोला ने अपने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर सभासद स्वाति पोखरियाल, विनोद खंडूड़ी, विनोद सकलानी, ब्रिजेश गिरी, समाजसेवी रमावल्लभ भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, मनीष डिमरी, दिनेश व्यास, इंद्रा आर्य, मीना मंदवाण, उल्लास बहुगुणा, रामकृष्ण पोखरियाल, बजरंग बिजल्वाण, वीरू उनियाल, गब्बर कैंतूरा, गुरु प्रसाद बिजल्वाण, दर्शनी भंडारी, मदन बडोनी, पदमा सेमवाल, उर्मिला ममगाईं सहित मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।










