उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, एम्स मोर्चरी में रखवाया गया

पुराने रेलवे स्टेशन परिसर से 108 एंबुलेंस के जरिए लाया गया शव, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार 12 मार्च 2026 को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से सूचना मैमो प्राप्त हुआ कि 108 एंबुलेंस द्वारा एक अज्ञात पुरुष को पुराने रेलवे स्टेशन परिसर ऋषिकेश से मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम राजकीय चिकित्सालय पहुंची और जानकारी जुटाई।

108 एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि उन्हें रेलवे पुलिस की सूचना पर पुराने रेलवे स्टेशन परिसर से उक्त व्यक्ति को उठाकर अस्पताल लाया गया था। मौके पर मृतक के साथ कोई परिजन या परिचित मौजूद नहीं था।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

मृतक का हुलिया लगभग 60 वर्ष, रंग गेहूंआ, कद करीब 5 फुट 5 इंच, सफेद दाढ़ी-मूंछ व सिर के बाल सफेद बताए गए हैं।

मृतक ने स्लेटी रंग की गर्म हाफ गोल गले की टी-शर्ट, सफेद-कथई रंग की लाइनदार हाफ शर्ट, महेंदी रंग का अंडरवियर (नीली पट्टी पर PARK SIDE लिखा हुआ), काले रंग का लोअर (जिस पर NY NEW YORK CITY का स्टीकर) तथा पैरों में काले रंग के GUIDIO कंपनी के जूते पहन रखे थे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह कोतवाली ऋषिकेश से संपर्क कर सकता है।

Related Articles

Back to top button