
ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को श्री भरत मंदिर झंडा चौक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श और मंथन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं रोगग्रस्त व्यक्तियों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब समाज के लोग निरोगी और स्वस्थ हों।
वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। शिविर में मस्तिष्क रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, बाल रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। इसके अलावा फिजिशियन द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच भी कराई जाएगी।
बैठक में मेयर शंभू पासवान, हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल, वरुण शर्मा, भगत राम कोठरी, महंत रवि शास्त्री, अशोक कुमार रस्तोगी, राकेश सिंह मियां, बच्चन सिंह पोखरियाल, जयेंद्र रमोला, अशोक अग्रवाल, सुनील प्रभाकर, चंद्रशेखर, चंद्र मोहन नारंग, मनोरंजन देवरानी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, अमित उप्पल, संजय ध्यानी, अनिल रावत, रामकुमार संगर, राहुल शर्मा, राजेश कोठियाल, मयंक भट्ट, संजीव कुमार, सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, अमित चटर्जी, विनोद कोठियाल, प्रवीण रावत, दीपक भारद्वाज, प्रतीक खन्ना, आदित्य झा, ध्रुव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










