उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

गोल्डन कार्ड की मांगों को लेकर पेंशनर्स का 17 मार्च को देहरादून में धरना

मुनिकीरेती-ढालवाला से करीब 200 पेंशनर्स करेंगे प्रतिभाग, लंबित बिल भुगतान व उपचार में आ रही दिक्कतों पर उठेगा मुद्दा

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): मुनिकीरेती-ढालवाला में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शूरवीर सिंह चौहान ने की, जिसमें 17 मार्च 2026 को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की गई।

अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र से लगभग 200 पेंशनर्स धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। बैठक का संचालन करते हुए भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड से जुड़ी लंबित मांगों का समाधान नहीं होने के कारण पेंशनर्स आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं।

कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने जानकारी दी कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 17 मार्च को प्रातः 11 बजे आईटी पार्क स्थित राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण परिसर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबित है, जबकि कई चिन्हित अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारक पेंशनर्स को भर्ती करने में आनाकानी की जा रही है। इसके अलावा बिल भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई जाएगी।

बैठक में उमा डियूण्डी, कुसुम बिजल्वाण, लक्ष्मी बिष्ट, खुशहाल सिंह राणा, गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल, देवेंद्रदत्त जोशी, शिवदयाल उनियाल, जयपाल सिंह नेगी, गोपाल दत्त खण्डूडी, भास्करानंद पैन्यूली, धनसिंह रांगड़, दिगम्बर वेदवाल, सूरत सिंह रावत, बलवीर सिंह पंवार, पूर्णानंद बहुगुणा, हर्षमणि गैरोला, प्रेम सिंह चौहान, ओमप्रकाश थपलियाल, गोरा सिंह पोखरियाल और रामेश्वर दयाल वेदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल की माता श्रीमती सुशीला देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Related Articles

Back to top button