उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने नई जाटव बस्ती से 44 पव्वे देशी शराब बरामद किए

ऋषिकेश, 15 मार्च(दिलीप शर्मा): नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सदानन्द मार्ग स्थित नई जाटव बस्ती से 44 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार जनपद को नशा मुक्त बनाने तथा अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों और तस्करों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सदानन्द मार्ग, नई जाटव बस्ती ऋषिकेश से अशोक उर्फ सोनू (39 वर्ष) पुत्र बिशम्बर दयाल निवासी सदानन्द मार्ग नई जाटव बस्ती को 44 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बरामदगी

  • 44 पव्वे अवैध देशी शराब

गिरफ्तार आरोपी

अशोक उर्फ सोनू (39 वर्ष), पुत्र बिशम्बर दयाल, निवासी सदानन्द मार्ग नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, जनपद देहरादून

पुलिस टीम

  • कांस्टेबल मोहकम सिंह
  • कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार

Related Articles

Back to top button