
ऋषिकेश, 15 मार्च(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को गंगानगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने गंगानगर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क निर्माण की मांग उठाई। जिस पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र में 20 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने का भरोसा दिलाया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर संजय गोयल, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल पाठी, पूर्णिमा तायल, सुमित पवार, कविता शाह, संजय ध्यानी, अभिनव पाल, हर्ष पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।










