अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सवउत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

“रन फॉर योगा” मैराथन का भव्य आगाज, योग महोत्सव में बच्चों ने दिखाया उत्साह

एमडी प्रतीक जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, ‘घर-घर योगा’ और ‘विश्व शांति’ का दिया संदेश

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): मुनि की रेती में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के पांचवें दिन “रन फॉर योगा, घर-घर योगा, स्वस्थ मन-काया और विश्व शांति” के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने योग फ्लैग के साथ हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।

मैराथन में नगर के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निगम के महाप्रबंधक प्रशासन लक्ष्मी राज चौहान एवं डीएसओ टिहरी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

यह मैराथन टिहरी गढ़वाल स्थित गंगा रिजॉर्ट से प्रारंभ होकर पौड़ी गढ़वाल के स्वर्गाश्रम, टैक्सी स्टैंड, लक्ष्मण झूला पुलिस चौकी, परमार्थ निकेतन, बाघखाला, भागीरथी धाम और जानकी झूला होते हुए पुनः गंगा रिजॉर्ट पर संपन्न हुई।

मैराथन का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनावमुक्त जीवन को बढ़ावा देना और विश्व शांति का संदेश प्रसारित करना रहा। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने इसमें भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वहीद अहमद, राजपूत जी, अजय चौहान, दीपक रावत, सर्वजीत सिंह, शहजाद, मेहरवान रांगड़,भरत भूषण कुकरेती, अर्जुन, अमित पंवार, हेमंत, मनीष, देबू रावत और सुनील भारद्वाज सहित निगम एवं स्पोर्ट्स ऑफिस के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button