उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

सड़क निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति, क्षेत्र में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जताया आभार, जनता को बेहतर आवागमन का भरोसा

ऋषिकेश, 21 मार्च(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पशु लोक बैराज से लेकर आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट 9.2 किलोमीटर तक प्रस्तावित सड़कों के निर्माण को लगभग 4 करोड़ रूपये वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय जनता, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। यह स्वीकृति भी उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को इसी प्रकार बनाए रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button