उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई, झुग्गी क्षेत्र से 34 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद

गोविन्द नगर में पुलिस की छापेमारी, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश, 21मार्च (दिलीप शर्मा) : नशा मुक्त अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविन्द नगर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र से 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने 21 मार्च को चेकिंग के दौरान शिव मंदिर के पीछे स्थित गोविन्द नगर झुग्गी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान हैप्पी जाटव (20 वर्ष) पुत्र राजेश जाटव को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-109/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है।

कार्रवाई में कांस्टेबल मोहकम सिंह और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button