उत्तराखंडऋषिकेशसम्मानित

रायवाला में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

ऋषिकेश/रायवाला, 21 मार्च(दिलीप शर्मा): रायवाला में आयोजित स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण, गुलदस्ते भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। डॉ. अग्रवाल ने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका अहम होती है और सभी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सच्ची सेवा है।

डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके परिश्रम से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम में कौशल बिजल्वाण, सोबन सिंह कैंतुरा, लक्ष्मी गुरुंग, शमा पवार, अंजू बडोला, अक्षर लाखेड़ा, हिमांशु सिलस्वाल, लक्ष्मी जुगरान, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सतपाल सैनी, गणेश रावत, बिना बंगवाल, अजय शाहू और बलविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button