Blog

ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान की दिल्ली में अहम मुलाकात, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व सांसद मनोज तिवारी से की शिष्टाचार भेंट

समसामयिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, जनहित कार्यों को लेकर मिला मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन

दिल्ली/ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने आज दिल्ली स्थित आवास पर भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान तथा दिल्ली के लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित योजनाओं और समसामयिक विषयों को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

मेयर शंभू पासवान ने बताया कि मुलाकात के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा पर्यटन और नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े संभावित अवसरों पर अपने सुझाव साझा किए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।

वहीं सांसद मनोज तिवारी ने नगर विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलती है।

मेयर शंभू पासवान ने इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के कार्यों में निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार की सकारात्मक मुलाकातों से ऋषिकेश के विकास को नई दिशा मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button