उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में ईमानदारी की मिसाल: ऑटो चालक ने विदेशी महिला का खोया बैग लौटाया

मुनि की रेती क्षेत्र में ऑटो चालक गोपाल कुमार की सराहनीय पहल, होटल प्रबंधन ने किया सम्मानित

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): तीर्थ नगरी ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र में एक बार फिर ईमानदारी की प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है।

दिनांक 31 मार्च 2026 को “द ग्रेट गंगा होटल” में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक मिस जॉयस अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत ऋषिकेश भ्रमण पर आई हुई थीं। मंदिर और बाजार घूमने के दौरान वह एक टेंपो (ऑटो) में बैठकर गईं, लेकिन वापस होटल लौटते समय उनका बैग उसी ऑटो में छूट गया।

बैग मिलने के बाद ऑटो चालक गोपाल कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तुरंत होटल प्रबंधन से संपर्क किया। उन्होंने होटल के प्रबंधक गौतम जी को फोन कर बैग सुरक्षित होने की जानकारी दी और अपने ऑटो का नंबर (UK 14 ER 1295) साझा किया। इसके बाद वह स्वयं होटल पहुंचा और महिला पर्यटक का बैग प्रबंधक को सौंप दिया।

इस सराहनीय कार्य पर “द ग्रेट गंगा होटल” के फाउंडर श्री चंद्रवीर पोखरियाल ने ऑटो चालक गोपाल कुमार का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित भी किया।

इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों के बीच भी एक सकारात्मक संदेश दिया है कि ऋषिकेश जैसी आध्यात्मिक नगरी में आज भी ईमानदारी और मानवीय मूल्यों की गहरी जड़ें मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button