उत्तराखंडऋषिकेशहादसा

चीला नहर में सेल्फी के दौरान हादसा, युवक तेज बहाव में बहा

एसडीआरएफ ने राफ्ट के जरिए चलाया सर्च ऑपरेशन, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश से हरिद्वार व ऋषिकेश घूमने आए तीन मित्रों में से एक युवक चीला-ऋषिकेश मार्ग पर हुए हादसे में नहर के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम द्वारा गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष (26 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार, निवासी ग्राम महुआ, थाना बाढ़, जिला पटना (बिहार) हाल निवासी सेक्टर-16, पॉकेट-ए, नोएडा अपने मित्र ऋतिक मिश्रा (26 वर्ष) एवं श्रुति वत्स (31 वर्ष) के साथ निजी कार (UP16DC-4298, रेनॉल्ट किगर, सिल्वर रंग) से हरिद्वार एवं ऋषिकेश घूमने आए थे।

बताया जा रहा है कि चीला-ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप चीला नहर किनारे आयुष नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा गुर्जर बस्ती से चीला बैराज तक राफ्ट के माध्यम से सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। संबंधित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है तथा स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button