कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की कार्यवाही
02 वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल


ऋषिकेश,10 अप्रैल(दिलीप शर्मा): कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा फरार चल रहे 02 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। दोनों वारंटी वा० संख्या– 317/2014, धारा 498ए/323 भादवि एवं ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।
अभियान का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में फरार/वारंटी/नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 10.04.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दोनों वारंटियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात दोनों का मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार वारंटीगण का विवरण
1. अमित कुमार उर्फ अमित राधव
पुत्र स्व. मनवीर सिंह
निवासी: 11 सिविल लाइन, मकान संख्या 14/20, हस्तिनापुर कौरवा, मेरठ (उ.प्र.)
2. लाँची शर्मा (महिला वारंटी)
पत्नी: जगदीश शर्मा
निवासी: नवपुरा, पोस्ट मिर्जा जमालपुर, थाना होसी, सर्वोदय कॉलेज के पीछे, जनपद मऊ (उ.प्र.)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक बिनेश कुमार
2. हेड कांस्टेबल 344 पंकज सालार
3. महिला कांस्टेबल 300 आरती बलूनी










