उत्तराखंडऋषिकेश

शिवपुरी में गंगा में डूबे युवक का शव 5 दिन बाद बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल

युसूफ बीच पर स्नान के दौरान हुआ था हादसा, फूलचट्टी के पास मिला शव; तमिलनाडु निवासी के रूप में हुई पहचान

ऋषिकेश, 11अप्रैल(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र स्थित युसूफ बीच पर गंगा नदी में डूबे युवक का शव पांच दिन बाद बरामद कर लिया गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाकर इस सफलता को हासिल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2026 को एक युवक के युसूफ बीच पर स्नान करते समय गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।

टीम ने घटना के बाद से लगातार गंगा नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर स्कूबा डाइविंग, राफ्टिंग और आधुनिक उपकरणों की मदद से गहन तलाश अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद 11 अप्रैल 2026 को SDRF टीम ने फूलचट्टी क्षेत्र के समीप युवक का शव बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक की पहचान विजय रवि (28 वर्ष) पुत्र रवि, निवासी 2/16 बजनई कोविल स्ट्रीट, थिरुमुदिवक्कम, जनपद कांचीपुरम (तमिलनाडु) के रूप में की।

घटना के बाद जिला पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button