उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों को दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

ऋषिकेश,12 अप्रैल(दिलीप शर्मा): कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार, वाद संख्या 1006/16 (धारा 138 एनआई एक्ट) तथा वाद संख्या 0083/24 (धारा 504/506/429 भादवि एवं पशु क्रूरता अधिनियम) से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में फरार, वारंटी एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग और दबिश दी जा रही है।

दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश चन्द्र निवासी नवाकोट, टिहरी गढ़वाल (हाल पता विजय पार्क, देहरादून) तथा सन्नी यादव निवासी नंदू फार्म, आईडीपीएल ऋषिकेश शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक राठी, अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र दत्त, हेड कांस्टेबल जयवीर एवं कांस्टेबल गौरव शामिल रहे।

पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी

Related Articles

Back to top button