उत्तराखंडऋषिकेशपुण्यतिथि

स्व. वीरा देवी बिष्ट की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह

जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ आयोजन, रक्तदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

ऋषिकेश, 22 अप्रैल(दिलीप शर्मा): नगर निगम ऋषिकेश के पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट एवं पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट द्वारा अपनी माता स्वर्गीय वीरा देवी बिष्ट की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर का शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय, डॉ. अनीशा बडोनी, कांग्रेस नेता राजपाल खारोला, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति सजवाण एवं कृष्णा जयेंद्र रमोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी भी बीमार, गंभीर रूप से घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि इस प्रकार के शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नियमित रूप से रक्तदान करें।

कार्यक्रम में आरके चमोली, रवि रावत, मोनिका, पूजा, अमित पाल, हर्ष व्यास, राजीव राणा, भगवान सिंह पंवार, माधवी गुप्ता, अरविंद पंवार, दीपक रावत, आरती, अंजू, मोहित कश्यप, राहुल कनौजिया, प्रियांशु कुमाई, तरुण त्यागी, पंकज सिंघल, प्रतीक गुप्ता, वीरेंद्र बर्थवाल, शिवम तिवारी, रंजन अंथवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

अंत में पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट एवं संजय प्रेम सिंह बिष्ट ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button