उत्तराखंडऋषिकेशश्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि, ऋषिकेश में पौधारोपण कर दी गई दिवंगतों को नमन

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल बोले— निर्दोष पर्यटकों पर हमला मानवता के खिलाफ, ऐसे कृत्य किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं

ऋषिकेश, 22 अप्रैल(दिलीप शर्मा): गत वर्ष पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पहली बरसी पर हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पौधारोपण कर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछकर निशाना बनाना अत्यंत निंदनीय और मानवता के खिलाफ कृत्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कायरतापूर्ण हमले समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश होते हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, चित्रबीर छेत्री, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, अखिलेश मित्तल, पंकज थपलियाल, अभिषेक रावत, अंकित चौहान, केशव गोयल, रेखा भंडारी, सीमा पयाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button