उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदुर्घटना

चंबा–कोटि मार्ग पर दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौत, 2 घायल

राहत-बचाव कार्य जारी, घनसाली के सभी यात्री बताए जा रहे; ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर लौट रहे थे

 

टिहरी गढ़वाल, 23 अप्रैल(दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

 

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, एसएसपी श्वेता चौबे, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह एवं नगर पालिका अध्यक्ष आनंद बिष्ट मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

घायलों का उपचार जारी

हादसे में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घायलों की पहचान इस प्रकार है—

  • उत्तम पुत्र पुस्सू (30 वर्ष), ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़
  • अंकित पुत्र आशा लाल (22 वर्ष), ग्राम नेलचामी, घनसाली

 

क्रियाकर्म से लौट रहे थे सभी यात्री

प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो ऋषिकेश से एक क्रियाकर्म में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

(विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है)

Related Articles

Back to top button