उत्तराखंडऋषिकेशशिक्षक दिवस

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश का परीक्षा परिणाम शानदार, पिछले वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

हाईस्कूल में 81% और इंटरमीडिएट में 70% परिणाम, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक उत्कृष्ट रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 81 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले तीन-चार वर्षों में सर्वोच्च स्तर पर रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जो किसी कारणवश सफल नहीं हो सके। उन्होंने ऐसे छात्रों को अंक सुधार परीक्षा एवं बैक पेपर के माध्यम से आगे बढ़ने और हिम्मत न हारने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं शिक्षकगण, जिनमें लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जयकृत सिंह रावत, शिव प्रसाद बहुगुणा, नीलम जोशी, शालिनी कपूर, रंजन अंथवाल, जूनियर एनसीसी अधिकारी विकास नेगी, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, अजय कुमार, पवन कुमार, निवेदिता अग्रवाल, प्रवीण रावत और विवेक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button