हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर ऋषिकेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा— बहुगुणा जी का जीवन जनसेवा और समर्पण की प्रेरणा

ऋषिकेश, 25 अप्रैल(दिलीप शर्मा): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर ऋषिकेश में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बहुगुणा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने बहुगुणा जी को एक दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का कार्य किया। उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि बहुगुणा जी का जीवन हम सभी को ईमानदारी, समर्पण और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र को प्रगति की नई दिशा दी जा सकती है।
कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, निवेदिता सरकार, आशा चौधरी, वृंदा कौशिक, रोहित राम, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, सुनील जुगलान, मोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










