
ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): भारत की जनगणना 2027 को लेकर नगर निगम ऋषिकेश ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इस क्रम में चार्ज अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार ने पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को जनगणना किट वितरित कर उन्हें उनके निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अमन कुमार ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण और समाजहित से जुड़ा कार्य है, जिसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों से आए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपनी-अपनी किट लेकर निर्धारित एचएल ब्लॉकों के लिए रवाना हुए। इस मौके पर यसवीर सिंह, सपना, अरविंद सकलानी, कमल पांचाल, डॉ. त्रिलोक चंद सोनी, मनोज कुमार गुप्ता, सुनीता पंवार, मोनिका रौतेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










