आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में किया सहभाग

स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम, संस्कृति व प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश में गंगा तट स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित भव्य गंगा आरती में अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए युवाओं से सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता बनाए रखने, प्रकृति संरक्षण और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया तथा गंगा स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button