उत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रशासन
तहसील दिवस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन,अब 12 मई को उप तहसील पाउकी देवी में होगा आयोजन – जिला सुचना अधिकारी

टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 05 मई 2026 को तहसील धनोल्टी में तहसील दिवस आयोजित होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब तहसील दिवस का आयोजन दिनांक 12 मई 2026 को उप तहसील पाउकी देवी में किया जाएगा।
प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार 12 मई 2026 को उप तहसील पाउकी देवी में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।
जिला सूचना अधिकारी टिहरी गढ़वाल










