उत्तराखंडऋषिकेशशिक्षा

ऋषिकेश में नर्सिंग सप्ताह का शुभारंभ, विद्यार्थियों को आपातकालीन देखभाल व नशामुक्ति का दिया संदेश

एम्स ऋषिकेश की टीम ने अभिनय के माध्यम से फर्स्ट एड और स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी, 6 से 12 मई तक देशभर में मनाया जाएगा नर्सिंग सप्ताह

ऋषिकेश, 6 मई(दिलीप शर्मा): श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में बुधवार को एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग ऑफिसर्स एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा नर्सिंग सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 6 मई से 12 मई तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मंच पर सजीव अभिनय के माध्यम से फर्स्ट एड एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा और स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीके भी विस्तार से समझाए।

इसके साथ ही, कार्यक्रम में नशामुक्ति पर विशेष जोर देते हुए छात्र-छात्राओं और समाज को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम से विद्यालय के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि एम्स द्वारा आयोजित ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इससे सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

वहीं, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सीनियर एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि एम्स ऋषिकेश समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर समाज में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है, जो एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक है।

कार्यक्रम के अंत में एम्स ऋषिकेश से आए डॉक्टर विश्वास, नर्सिंग ऑफिसर उमेश कुमार शर्मा, कान्ता, गिराज, अनीता सहित नर्सिंग छात्र-छात्राओं का डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, नीलम जोशी, शालिनी कपूर एवं रंजन अंथवाल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

Related Articles

Back to top button