
ऋषिकेश, 6 मई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला मोर्चा संगठन की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके समग्र विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने पदाधिकारियों से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस दौरान ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार सहित नवघोषित पदाधिकारियों में महामंत्री सुधा अशवाल, दुर्गा जिंदल, मंत्री लक्ष्मी गुप्ता, उषा मंडल, आईटी प्रभारी निधि अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शशि मिश्रा, उपाध्यक्ष रीता गुप्ता, तनु रस्तोगी, मंत्री पूर्णिमा तायल, कोषाध्यक्ष माधुरी उनियाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









