उत्तराखंडउत्सवऋषिकेश

स्वामी ओंकारानंद मॉन्टेसरी स्कूल के 23वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

विद्यार्थियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना, शिक्षा और संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर

ऋषिकेश, 12 दिसंबर (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी ओंकारानंद मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित 23वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियों की उन्होंने प्रशंसा की।

अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बच्चों का मानसिक विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तथा गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

डॉ. अग्रवाल ने शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा चलायी जा रही नई शिक्षा नीति, स्कूलों के आधुनिकीकरण, डिजिटल शिक्षा तथा समग्र विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ साझा की।

कार्यक्रम में पूजा उनियाल, सुनीता उपाध्याय, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button