उत्तराखंडऋषिकेशरेस्क्यू

गंगा में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF को सर्च अभियान में मिला अज्ञात महिला का शव

कौड़ियाला में दूसरे दिन भी चला व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन, शव को पुलिस के सुपुर्द कर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू

ऋषिकेश(दिलीप शर्मा): कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव में लापता हुए आशीष जैन (43), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की तलाश में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने रविवार को दूसरे दिन भी व्यापक सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

SDRF की डीप डाइविंग टीम ने रविवार सुबह से ही घटनास्थल और नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरणों एवं अन्य आधुनिक संसाधनों की मदद से गहन खोजबीन की। संभावित बहाव क्षेत्र के साथ-साथ नदी किनारों और संवेदनशील स्थानों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान कौड़ियाला से आगे गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। SDRF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकालकर ब्यासी रोड हेड तक पहुंचाया, जहां उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने शव की पहचान के लिए पूर्व में गंगा में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को सूचना भेज दी है। वहीं, लापता युवक आशीष जैन की तलाश के लिए SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button