उत्तराखंडचुनावटिहरी गढ़वाल

नगर निकाय चुनाव: नरेन्द्रनगर में 9 व 11 जून को ड्राई डे घोषित

मतदान और मतगणना के दौरान शराब, भांग व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

टिहरी गढ़वाल, 8 जून(दिलीप शर्मा): राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल के आदेशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर क्षेत्र में नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर मतदान एवं मतगणना अवधि के दौरान ड्राई डे घोषित किया गया है।

आदेश के अनुसार मतदान की निर्धारित तिथि 9 जून 2026 को पूरे दिन तथा 11 जून 2026 को मतगणना समाप्त होने तक क्षेत्र में शराब, भांग एवं अन्य मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इस दौरान नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर क्षेत्र स्थित विदेशी मदिरा की दुकानें (एफएल-5डी), डिपार्टमेंटल स्टोर (एफएल-5डीएस), गोदाम (एफएल-2), बार (एफएल-6/7), एक दिवसीय बार अनुज्ञापन (एफएल-11), एफएल-40, एमए-4 तथा सैन्य कैंटीनें (एफएल-9/9ए) पूर्णतः बंद रहेंगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बंदी के कारण किसी भी अनुज्ञापी को किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा छूट देय नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button