उत्तराखंडघोषणाएंटिहरी गढ़वाल

जौनपुर क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेन्दूल गांव में सामुदायिक वर्क शेड का किया शिलान्यास, किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान

नई टिहरी, 8 जून(दिलीप शर्मा): प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान जौनपुर क्षेत्र के सेन्दूल गांव में आयोजित नाग देवता मंदिर स्थापना दिवस एवं सामुदायिक वर्क शेड शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक वर्क शेड का विधिवत शिलान्यास किया तथा क्षेत्रवासियों को विकास संबंधी कई सौगातें दीं।

 

कार्यक्रम से पूर्व कृषि मंत्री ने नाग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जौनपुर क्षेत्र पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों की मांग पर जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की घेरबाड़, कृषि एवं अन्य विभागों से जुड़ी मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य की सभी न्याय पंचायतों में “खेत बचाओ अभियान” संचालित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि धरती माता के संरक्षण और कृषि की स्थिरता के लिए रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सीता पंवार, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, राम दयाल सिंह, सुभाष रमोला, राजेश नौटियाल, राजेश सजवाण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित

Related Articles

Back to top button