उत्तराखंडऋषिकेशश्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला के निधन पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जताया शोक

श्यामपुर पहुंचकर दिवंगत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

ऋषिकेश, 10 जून(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला के आकस्मिक निधन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह श्यामपुर स्थित गुलजार फार्म पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सत्य प्रसाद बडोला एक कर्मठ, निष्पक्ष और समाजहितैषी पत्रकार थे। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने कार्यों से एक अलग पहचान बनाई। उनका निधन पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. अग्रवाल ने दिवंगत के पुत्र मनोज बडोला एवं मुकेश बडोला से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक जुगलान, मोहन सिंह रावत, गणेश बिजलवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। :::

Related Articles

Back to top button