उत्तराखंडऋषिकेशविकास कार्य

खैरी कला में 1.35 करोड़ रुपये की इंटरलॉकिंग टाइल्स परियोजना का शिलान्यास

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल बोले— क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता, ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं

ऋषिकेश/श्यामपुर, 11 जून(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को श्यामपुर क्षेत्र के खैरी कला में लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक चंद्र मोहन पोखरियाल ने डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी विकास की इस गति को आगे बढ़ाने के लिए आगामी समय में भी डॉ. अग्रवाल का समर्थन करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ध्यानी ने कहा कि विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे गांवों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास कार्यों के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी विकास की यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

इस अवसर पर श्यामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, पंचायत सदस्य मीना भट्ट, रमेश चावला, शुभम राणा, विजेंद्र राणा, विनोद राणा, कमलेश राणा, मंगल रावत, मीनाक्षी रावत, भृगुनाथ द्विवेदी, राजेश चौहान, संजय सेमवाल, अनुज भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button