उत्तराखंडऋषिकेश

संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

वीरभद्र मंडल की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) बैठक में आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

ऋषिकेश, 23 जून(दिलीप शर्मा): वीरभद्र मंडल द्वारा आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र पालक (वरिष्ठ कार्यकर्ताओं) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर जनसंपर्क एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन देते हुए संगठन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह, प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसी ऊर्जा, एकजुटता और समर्पण के बल पर संगठन निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

बैठक में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जयपाल चौहान (दर्जाधारी एवं उच्च शिक्षा उपाध्यक्ष), गणेश रावत, रोहित भारद्वाज, गोविंद सिंह रावत, सच्चिदानंद भट्ट, धर्म सिंह तड़ियाल, राम कैलाश, प्रताप सिंह राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button