जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने उप जिला राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पाई गई कमियों पर जिलाधिकारी ने अपनाया सख्त रुख

ऋषिकेश, 18 जून : जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा ऋषिकेश पहुँच कर उप जिला राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पाई गई कमियों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी लैब की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद भी यदि मरीज को ब्लड सैंपल के लिए प्राइवेट लैब में भेजे जाने की शिकायत मिलती है तो इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम ऋषिकेश और एसीएमओ को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में इमरजेंसी, डेंगू वार्ड, सामान्य वार्ड, आईसीयू, पैथोलॉजी लैब सहित सभी का निरीक्षण किया। राजकीय चिकित्सालय के द्वितीय तल पर स्थित चंदन लैब कक्ष की हालत पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सीएमएस को 15 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, सीएमएस डॉ. उत्तम सिंह खरोला आदि मौजूद थे।









