उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

अवैध शराब के खिलाफ ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

130 पव्वे अवैध शराब बरामद, दो स्कूटी व एक बाइक पुलिस ने कब्जे में ली

ऋषिकेश, 15 अगस्त(दिलीप शर्मा): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 104 ट्रेटा पैक देशी शराब और 26 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

लक्कड़घाट और परशुराम चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार जनपद को नशामुक्त बनाने तथा अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में लगातार चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को पुलिस टीमों ने विस्थापित लक्कड़घाट तथा परशुराम चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई में नूर आलम पुत्र इरफान, निवासी ग्राम गदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 32 वर्ष, को स्कूटी संख्या UK07HC4162 पर 52 ट्रेटा पैक अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

दूसरे आरोपी सुमित पुत्र संतोष, निवासी गली नंबर 37, शिवाजीनगर ऋषिकेश, मूल निवासी ग्राम खतौरी, थाना मैनठेर, जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश, के कब्जे से भी 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।

वहीं तीसरे आरोपी सुभाष पुत्र बलिराम, निवासी ग्राम मुबारकपुर कटरा, जनपद आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गली नंबर 05, दयानंद मार्ग, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, उम्र 46 वर्ष, को मोटरसाइकिल संख्या UK14E1068 पर 26 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी नूर आलम और सुमित के विरुद्ध मु0अ0सं0-386/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं आरोपी सुभाष के विरुद्ध मु0अ0सं0-387/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह हुई बरामदगी

  • नूर आलम के कब्जे से 52 पव्वे/ट्रेटा पैक अवैध शराब।
  • सुमित के कब्जे से 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब।
  • सुभाष के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 26 पव्वे अंग्रेजी शराब।
  • मोटरसाइकिल संख्या UK14E1068, सुपर स्प्लेंडर, काले रंग की।
  • टीवीएस कंपनी की स्कूटी संख्या UK07HC4162

गिरफ्तार आरोपी

1. नूर आलम पुत्र इरफान, निवासी ग्राम गदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 32 वर्ष।

2. सुमित पुत्र संतोष, निवासी गली नंबर 37, शिवाजीनगर ऋषिकेश, मूल निवासी ग्राम खतौरी, थाना मैनठेर, जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश।

3. सुभाष पुत्र बलिराम, निवासी ग्राम मुबारकपुर कटरा, जनपद आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गली नंबर 05, दयानंद मार्ग, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, उम्र 46 वर्ष।

पुलिस टीम

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक बिनेश कुमार, कांस्टेबल 697 रुपेश, कांस्टेबल 161 विनित तथा कांस्टेबल 798 ब्रिजेश शामिल रहे।

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button