अवकाशउत्तराखंडदेहरादून

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र कल रहेंगे बंद

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, 18 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित

देहरादून (दिलीप शर्मा): मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जनपद में भारी वर्षा की संभावना को लेकर जारी चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी मंगलवार को बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय लगातार हो रही बारिश और संभावित भारी वर्षा के बीच छात्र-छात्राओं तथा छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने अभिभावकों से भी सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेष रूप से नदी-नालों, बरसाती गदेरों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवागमन से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा, ताकि खराब मौसम की स्थिति में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी अथवा जोखिम का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने आमजन से मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह अवकाश पूरी तरह एहतियाती कदम के रूप में घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button