उत्तराखंडटिहरी गढ़वालपुलिस बुलेटिनमुनि की रेती

48 घंटे में लूट का खुलासा, मुनिकीरेती पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी से मिली सफलता, ₹12,500 नकद व मोबाइल बरामद; दो आरोपियों से चाकू भी मिले

मुनिकीरेती/टिहरी 3 सितंबर(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधों के त्वरित अनावरण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुनिकीरेती पुलिस ने लूट की घटना का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग किशोर को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से ₹12,500 नकद और Tecno Spark मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से एक-एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमन प्रसाद का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है।

स्वामीनारायण आश्रम के पास हुई थी लूट

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे स्वामीनारायण आश्रम के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हरेन्द्र सिंह भंडारी, निवासी नंदा नगर नंदप्रयाग, चमोली, हाल निवासी शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती, को अपना निशाना बनाया था। आरोपियों ने उनसे लूट लिया था।

घटना के संबंध में पीड़ित ने 1 सितंबर 2026 को थाना मुनिकीरेती में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर को सौंप दी।

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने पीड़ित से गहन पूछताछ के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी और पतारसी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू कर दी।

खारा स्रोत पुल के पास दबोचे गए आरोपी

लगातार प्रयासों के बाद 2 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने खारा स्रोत पुल के पास से अमन प्रसाद और अंकित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग किशोर को संरक्षण में लिया गया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से कुल. बरामद किया। अमन प्रसाद और अंकित के पास से एक-एक चाकू भी बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 BNS की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, चाकू बरामद होने के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीनों के कब्जे से इस तरह हुई बरामदगी

  • अमन प्रसाद के कब्जे से ₹5,000 नकद और एक चाकू।
  • अंकित के कब्जे से ₹4,000 नकद और एक चाकू।
  • विधि विवादित किशोर के कब्जे से ₹3,500 नकद और पीड़ित का Tecno Spark मोबाइल फोन।

अमन प्रसाद पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमन प्रसाद का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रायवाला, लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती थानों में मामले दर्ज हैं।

1. मु0अ0सं0 08/2025, धारा 8/21 NDPS Act, थाना रायवाला।

2. मु0अ0सं0 21/2025, धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना लक्ष्मणझूला।

3. मु0अ0सं0 08/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुनिकीरेती।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपियों की अन्य आपराधिक गतिविधियों और संभावित मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

न्यायालय में पेश किए जा रहे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, विधि विवादित किशोर के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम

  • व0उ0नि0 योगेश चंद्र पाण्डेय
  • उ0नि0 सचिन पुंडीर
  • उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी भद्रकाली
  • म0उ0नि0 पिंकी तोमर, चौकी प्रभारी जानकीपुल
  • हे0का0 132 सुरेंद्र पाल
  • का0 134 कपिल देव
  • का0 01 नीरज
  • का0 सिंगराज

Related Articles

Back to top button