उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनशिष्टाचार भेंट

तीरथ सिंह रावत को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी बधाई

देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं माता की चुनरी भेंट की, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

ऋषिकेश/देहरादून, 2 सितंबर(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने तीरथ सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट किया और माता की चुनरी ओढ़ाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में लंबा एवं समृद्ध अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्री रावत ने अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।

राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव का मिलेगा लाभ

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उत्तराखंड के लिए भी गौरव का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से उनके व्यापक राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन और अनुभव से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

डॉ. अग्रवाल ने तीरथ सिंह रावत के सफल कार्यकाल एवं नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन की मंगलकामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button