उत्तराखंडऋषिकेशविकास कार्य

हरिपुर कला में 2.83 करोड़ की सड़क का भूमि पूजन

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा—मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता

ऋषिकेश,13 सितंबर(दिलीप शर्मा):ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला क्षेत्र में रविवार देर शाम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क के दूसरे छोर पर भूमि पूजन किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुरूप विकास योजनाओं को प्राथमिकता से धरातल पर उतारा जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला, उप प्रधान मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button