उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा में पंचम दिवस : धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर का भव्य मंचन

मुख्य अतिथि रहे उद्योगपति बचन सिंह पोखरियाल, अतिथियों ने दिया आशीर्वचन

 

मुनिकीरेती/ढालवाला, (दिलीप शर्मा) :  माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा, मुनिकीरेती ढालवाला में चल रही श्रीरामलीला के पंचम दिवस पर धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर की लीला का मनमोहक मंचन किया गया। समिति के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का ऐसा जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया कि दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र के सम्मानित उद्योगपति बचन सिंह पोखरियाल तथा विशिष्ट अतिथि जितेंद्र बर्तवाल एवं देवी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान गणपति वंदना के साथ मंचन की शुरुआत हुई।

रामचरित्र से मिला समाज को संदेश

मुख्य अतिथि श्री बचन सिंह पोखरियाल ने अपने आशीर्वचन में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र आज भी समाज को धर्म, सत्य और कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समिति के इस आयोजन को सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का संवाहक बताया।

अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

विशिष्ट अतिथियों सहित मंच पर उपस्थित विद्वानों एवं गणमान्य नागरिकों ने समिति को इस भव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु आशीर्वचन प्रदान किए। सभी ने प्रभु श्रीराम से आयोजन की निर्विघ्न सफलता और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

विद्वानों व समिति पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर परम विद्वान दिनेश सेमल्टी भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने आशीर्वचन से वातावरण को भक्तिमय बनाया।

समिति अध्यक्ष संदीप परमार सहित अनिल बडोनी, प्रदीप सकलानी, अर्पित रावत, जितेंद्र उनियाल, मनोज मलासी, देवेंद्र दत्त जोशी एवं अन्य पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

समिति ने व्यक्त किया आभार

माँ गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा ने सभी अतिथियों, विद्वानों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह आयोजन निरंतर भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है। समिति ने प्रभु श्रीराम से सभी के मंगलमय जीवन और दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Back to top button