अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसउत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भा.ज.पा. ऋषिकेश मंडल ने त्रिवेणी घाट पर योग कार्यक्रम का किया आयोजन 

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिभाग किया

ऋषिकेश, 21 जून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भा.ज.पा. ऋषिकेश मंडल ने त्रिवेणी घाट पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिभाग किया। साथ ही नगर निगम महापौर शंभु पासवान व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जिला उपाध्क्ष प्रतीक कालिया सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने योगाभ्यास किए। इस, अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी साधकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और कहा कि योग करें, निरोग रहें। योग अपनाएं, जीवन को सुंदर बनाएं। कहा कि इस योग दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम रोज़ अपने जीवन में योग को स्थान देंगे और एक स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ेंगे। योग भारत की प्राचीन देन है और आज पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।

Related Articles

Back to top button