विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला वांछित वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई
लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को शैल विहार कॉलोनी से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

ऋषिकेश/देहरादून, (दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में फरार एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 317/25 धारा 316(2)/318(2)/351(3)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त चन्द्र प्रकाश चौहान पुत्र स्व. घसीटा, निवासी गुड्डू प्लॉट श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 56 वर्ष) काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 04 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त को शैल विहार कॉलोनी, ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 36/19, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना रानीपोखरी
2. मुकदमा अपराध संख्या 256/25, धारा 318(4)/351(3)/352 बीएनएस, कोतवाली ऋषिकेश
3. मुकदमा अपराध संख्या 313/25, धारा 318(2)/316(2)/351(3)/352 बीएनएस, कोतवाली ऋषिकेश
4. मुकदमा अपराध संख्या 317/25, धारा 318(2)/316(2)/351(3)/352 बीएनएस, कोतवाली ऋषिकेश
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 दिनेश राणा
- कानि0 46 जयवीर
- कानि0 273 विकास राणा
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।









