
ऋषिकेश, 03 जून : जैसा नाम वैसा काम लगता है कि शंभू पासवान अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे हैं जैसा कहा गया था हर-हर शंभू घर-घर शंभू इस कहावत को सत्य करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि महापौर शंभू पासवान लगभग प्रतिदिन किसी न किसी वार्ड में घर-घर जाकर वार्ड की समस्याओं को देख, सुन रहे हैं, साथ ही साथ समस्याओं के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारी को निर्देशित कर रहे हैं।

इसी क्रम मे आज महापौर शंभू पासवान ने वार्ड संख्या 26 एवं 27 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा जल निकासी की समस्या, नालों की सफाई तथा रंभा नदी की स्वच्छता को लेकर शिकायतें प्रस्तुत की गईं।

महापौर ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर नालों एवं रंभा नदी की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र नेगी, प्रदीप नेगी, श्रीमती बिंदु गुप्ता, पिंकी धस्माना, डॉ. सी. बी. शर्मा, भरत सिंह नेगी, गौरव रेवानी, सरोप सिंह पंवार, सिद्धार्थ त्रिपाठी, धर्मवीर प्रजापति, संजय शर्मा, उपेंद्र नेगी, धनवीर रौथान, दीपक सिंह गोलू, रंजीत सिंह धामी, महेन्द्र कुमार, सीमा, आशा गुसाईं, सुनीता भंडारी, जगमोहन रावत एवं संजय रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









