उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसम्मानित

समाज सेवा की मिसाल हैं स्काउट्स एवं गाइड्स : नीलम बिजल्वाण

नरेंद्र नगर ब्लॉक में तृतीय सोपान जांच शिविर संपन्न, उत्कृष्ट स्काउट्स-गाइड्स हुए सम्मानित

मुनि कीरेती-ढालवाला, (दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल के ब्लॉक नरेंद्र नगर अंतर्गत श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तृतीय सोपान जांच शिविर आज विभिन्न स्काउट गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में स्काउट-गाइड्स ने अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं आपदा प्रबंधन सहित विविध कौशलों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुनि कीरेती-ढालवाला की अध्यक्षा श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड एक ऐसी विधा है, जो बाल्यकाल से ही मानवता की सेवा और समाज के कल्याणकारी कार्यों के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर सरकार द्वारा स्काउट-गाइड्स को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड स्काउट-गाइड संस्था को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

श्रीमती बिजल्वाण ने स्काउट-गाइड्स के साथ-साथ पदाधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया तथा सभी स्काउट-गाइड्स, पदाधिकारियों एवं सहयोगी कर्मचारियों के लिए मिष्ठान वितरण भी कराया।

प्रतिभाशाली स्काउट्स-गाइड्स को प्रमाण पत्र व मेडल
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी स्काउट-गाइड्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट-गाइड्स को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

  • गाइड वर्ग का सर्वश्रेष्ठ मेडल: कुमारी साक्षी (श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल)
  • स्काउट वर्ग का सर्वश्रेष्ठ मेडल: नवोदय विद्यालय, दुआधार

80 स्काउट्स-गाइड्स ने लिया भाग

इस अवसर पर सभासद विनोद सकलानी एवं रेखा पैन्यूली ने भी स्काउट-गाइड्स को संबोधित किया।
ब्लॉक सचिव जयराम कुशवाहा ने शिविर आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में लगभग 80 स्काउट्स-गाइड्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें नरेंद्र नगर ब्लॉक की सात न्याय पंचायतों की सहभागिता रही। बनाली न्याय पंचायत क्षेत्र के सीआरसी मनमोहन रांगढ़ ने पुरस्कार वितरण करते हुए शिविर के सफल आयोजन की सराहना की।

सफल संचालन में रहा सभी का सहयोग

शिविर के संचालन में डॉ. संध्या पंवार, अनुरागी बौद्ध (संगठन आयुक्त–गाइड), आदित्य नारायण सिंह (जिला संगठन आयुक्त–स्काउट), अखिलेश जोशी (ब्लॉक प्रशिक्षक आयुक्त–स्काउट), अनिल कुकरेती (ब्लॉक संगठन आयुक्त–स्काउट), बी.पी. सिंह यादव (जिला सचिव, स्काउट एंड गाइड), जयराम कुशवाहा (ब्लॉक सचिव), रामकृष्ण पोखरियाल (ब्लॉक प्रशिक्षण आयुक्त) तथा विश्व प्रकाश मेहरा (मीडिया कोऑर्डिनेटर, भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड) सहित करम सिंह बिहानिया, सीमा भंडारी, शीतल, राजकीय इंटर कॉलेज की उषा तिवारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह का संचालन प्रशिक्षण आयुक्त रामकृष्ण पोखरियाल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button