उत्तराखंडचिकित्सा

अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री एम्स ऋषिकेश पहुंचे।

चिकित्सकों से दुर्घटना में घायल हुए लोगों की स्थिति की जानकारी ली।

 

अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल एम्स ऋषिकेश पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सकों से दुर्घटना में घायल हुए लोगों की स्थिति की जानकारी ली तथा एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए इसके पश्चात मंत्री जी ने खतरे से बाहर घायलों से वार्तालाप भी की, कैबिनेट मंत्री ने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की, कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया की सभी घायलों को हर संभव सहायता और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस दौरान 2 मिनट का मौन रखते हुए मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ शोक सभा का आयोजन किया।

शोक सभा मे मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, निवर्तमान पार्षद सुंदरी कंडवाल, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोगा, शौकत अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, अखिलेश मित्तल आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button