उत्तराखंडचुनाव

मुनि की रेती ढलवाला से उर्मिला राणा तथा नगर पंचायत तपोवन से रोशनी बिष्ट ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन पत्र

उर्मिला राणा की प्रथमिकता सड़क, सीवर, विद्युत बिल, पानी के बिल एवं पानी की समस्या को दूर करना है तो वहीं रोशनी बिष्ट की पार्किंग एवं ट्रेफिक की समस्या को दूर करना

टिहरी / मुनि की रेती, 29 दिसंबर :आज उप जिलाधिकारी कार्यालय नरेंद्र मे नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार उर्मिला राणा ने पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला मे लग-भग 22000 से ज्यादा मतदाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी उर्मिला राणा ने कहा कि इस समय सभी मतदाता कांग्रेस पार्टी को अपना वोट व समर्थन देने जा रहे हैं। उर्मिला राणा ने कहा कि उनकी प्रथमिकता सड़क, सीवर लाइन, विद्युत बिल, पानी के बिल एवं पानी की समस्या को दूर करना है। उन्होंने यह भी कहा कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जो सीवर प्लांट लगा हुआ है, लोगों के लिए बड़ी समस्या है उस प्लांट को अन्य जगह शिफ्ट करने का प्रयास करूंगी। क्षेत्र के अंतर्गत पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है इसका भी समाधान करवाऊंगी।

इस अवसर पर नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ नगर पालिका एवं नगर पंचायत का चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए ओम गोपाल रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठे लोगों की सरकार है जो लोगों को गुमराह कर व बरगला कर कार्य करती है, अब जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनमानस के साथ खड़ी है जिस कारण आने वाले मतदान के दिन सभी मतदाता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करेंगे तथा उनके प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे।

इससे पूर्व नगर पंचायत तपोवन जो की प्रथम बार नगर पंचायत बनी है वहां अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रोशनी बिष्ट ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रोशनी बिष्ट ने कहा कि नगर पंचायत तपोवान क्षेत्र के अंतर्गत पार्किंग एवं ट्रैफिक की बड़ी समस्या है जिसका समाधान बायपास रोड के माध्यम से करवाने का प्रयास करूंगी। 

रिटर्निंग ऑफिसर मुनिकीरेती देवेंद्र नेगी ने बताया कि अभी तक अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है तथा 26 वार्ड सदस्यों ने अपना आवेदन पत्र जमा किया है। वही रिटर्निंग ऑफिसर तपोवन मनोज सेमवाल ने बताया कि तपोवन में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सभासद पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन किया है।

इस अवसर पर जगमोहन भंडारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, प्रदीप राणा, भास्कर गैरोला, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, अनुराग पयाल, अजय रमोला, नरेंद्र कैंतुरा, सरस्वती जोशी, सचिन सेलवान, वंदना नेगी, चित्र पुंडीर , पूरन पुंडीर, जयपाल नेगी, सुनील आर्य, विक्रम कैंतुरा, दयाल सिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button