उत्तराखंडजनहित

पुराने रेलवे स्टेशन से तहसील जाने वाली सड़क के नवीनीकरण हेतु लो. नि. वि. के अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन कार्यों ने कहा कि ऋषिकेश का सबसे व्यस्त रहने वाला यह मार्ग पिछले 2 साल से अत्यंत खस्ता हालत में है यहां यह बताना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क

ऋषिकेश, 10 फरवरी : पुराने रेलवे स्टेशन से तहसील जाने वाली रोड़ जो कि अत्यंत खस्ता हालत मे है को नई रोड़ बनाने की मांग को लेकर नगर निगम पार्षद धर्मेश मनचंदा के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित लो. नि. वि. कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या मे एकत्रित होकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया तथा इस मार्ग के सुधरीकरण के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन लो. नि. वि. के अधिशाषी अधिकारी को दिया गया।

प्रदर्शन कार्यों ने कहा कि ऋषिकेश का सबसे व्यस्त रहने वाला यह मार्ग पिछले 2 साल से अत्यंत खस्ता हालत में है यहां यह बताना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क।

पूर्व प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि रेलवे रोड ही नहीं पूरे शहर की सड़कों की हालत खस्ता है सभी विभाग एक दूसरे के सर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को खराब सड़क पर आवाजाही के दौरान दुर्घटना के रूप में झेलना पड़ता है  विवेक तिवारी ने कहा कि रेलवे रोड की हालत इतनी खस्ता है कि वहां पैदल चलना तक दुस्वार है,जबकि शहरी विकास मंत्री भी इस शहर में रहते हैं फिर भी शहर का विकास नहीं हो रहा है,शहर की ज्यादातर सड़कें खस्ता हाल मे है,  हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी से परशुराम चौक को जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से छती क्षतिग्रस्त हालत मे है।

ज्ञापन देने वालों मे विवेक तिवारी, आलोक चावला, अमित वत्स, कपिल शर्मा, कमल अरोड़ा, प्रिंस मनचंदा, राजू, राजेश साहनी, संदीप पायल, सुरेश रमोला, संदीप खुराना, मनप्रीत, शीशपाल भंडारी, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, आर्यन शर्मा, रवि भारद्वाज, प्रवीण सजवान, कुणाल शर्मा, राघव माथा,अनुज बजाज, विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button