उत्तराखंड

रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बसंत उत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का सफल आयोजन

ऋषिकेश, 01 फरवरी (शनिवार) को रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में बसंत उत्सव के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शोभा यात्रा माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदन के लिए समर्पित था, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभा यात्रा में रंग-बिरंगी झांकियां, भक्तिमय संगीत, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां एवं धार्मिक भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ज्ञान, विद्या और संस्कारों के महत्व को दर्शाया। पूरे विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली ने विद्यार्थियों को विद्या और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी और सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

विद्यालय परिवार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता है और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लेता है।
इस अवसर पर अकादमिक हेड देवेंद्र बिष्ट, स्कूल समन्वयक अमित गाँधी, मोहित बहुखंडी, यशवंत चौहान, जतिन, मनोज रावत, नीरज चौधरी, लोकेंद्र नौटियाल आदि उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button